उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया मोनू जलवीर का सम्मान

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य मोनू जलवीर का सम्मान करने के लिए उनके प्रतिष्ठान रुड़की में एकत्र हुए।

मोनू जलवीर से बातचीत पर उन्होंने बताया की 2025 में उन्होंने 60 लोगों को व अभी तक 600 लोगों को अपनी जान पर परवाह न कर डूबने से बचाया है।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा, संस्थापक ट्रस्टी महासचिव राकेश शर्मा, संस्थापक ट्रस्टी उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, संस्थापक ट्रस्टी कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने मोनू जलवीर को ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट किया।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा ने बताया कि आज कल स्वार्थ भरी दुनिया में मोनू जलवीर जैसे लोग बहुत कम मिलते हैं जो दूसरों की मदद के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर समर्पित रहते हैं।

संस्थापक ट्रस्टी महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि मोनू जलवीर की बहादुरी व दूसरों के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए एस एस पी हरिद्वार ने भी इनका सम्मान किया है।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने कहा कि मोनू जलवीर के निस्वार्थ भाव से लोगों की जान बचाने को देखते हुए ट्रस्ट ने इनका सम्मान किया है।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट संस्थापक ट्रस्टी कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने कहा कि मोनू जलवीर नेक दिल इंसान के साथ बहादुर भी है जो अपनी जान को जोखिम में डाल कर दूसरों की जान बचाते हैं।

दिनांक -06 जुलाई 2025

https://uksaamaajiksammansewatrust.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*